HomeBiharसीएम सम्राट चौधरी ने कहा - चैलेंज करने वाले अपराधियों को 48...

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा – चैलेंज करने वाले अपराधियों को 48 घंटे में मिलेगा जवाब

लाइव सिटीज, पटना: पटना में मंदिरी नाले पर बनी सड़क का उद्घाटन कर दिया गया है. सीएम सम्राट चौधरी ने सड़क के उद्घाटन के बाद कहा, यह पूरा इलाका ट्रैफिक जाम वाला था. लेकिन सड़क के बन जाने से लोगों को जाम से राहत मिल सकेगी. इतना ही नहीं, यह पूरा इलाका रेसिडेंशियल से कॉमर्शियल होने वाला है.

सम्राट चौधरी ने यह भी कहा, नीतीश कुमार और पीएम मोदी के आशीर्वाद से देश के साथ बिहार आर्थिक रूप से मजबूत होगा. सारी व्यवस्था बदली है और आज बिहार में सुशासन की सरकार है. उन्होंने यह भी कहा कि मैंने पुलिस के हाथ खोल दिए हैं. पुलिस को अगर कोई भी अपराधी चैलेंज करता है तो 48 घंटे में पुलिस जवाब देगी. हमारे लिए अपराध मुक्त बिहार मायने रखता है. इसके लिए हम कुछ भी करेंगे. कौन अपराधी किस जाति का है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह भी जानकारी दी कि अगले 1 महीने के अंदर दीदारगंज से लेकर कच्ची दरगाह पुल का भी उद्घाटन करेंगे. साथ ही अगले 1 महीने में वाटर मेट्रो की भी शुरुआत होगी. पिछले 40 साल से मैं इस शहर को देख रहा हूं. बगल में वीर चंद पटेल पथ में पिताजी रहते थे. पूरे इलाके के लिए ये अभिशाप था. पूर्व सीएम नीतीश जी को भी धन्यवाद देता हूं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments