HomeBiharमुंगेर पहुंचे सीएम सीएम सम्राट, तिरुपति बालाजी का लिया आशीर्वाद, विक्रमशिला पुल...

मुंगेर पहुंचे सीएम सीएम सम्राट, तिरुपति बालाजी का लिया आशीर्वाद, विक्रमशिला पुल का करेंगे हवाई सर्वे

लाइव सिटीज, मुंगेर: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भागलपुर के विक्रमशिला सेतु का हवाई सर्वे करेंगे। 3 मई की रात पुल का 34 मीटर का स्लैब गिर गया था। मुख्यमंत्री ने पुल की मरम्मत के लिए केंद्र से सेना की मदद भी मांगी है।

इससे पहले मुख्यमंत्री मुंगेर के ज्योति मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने तिरुपति बालाजी की मूर्ति की पूजा की। CM योग आश्रम में आयोजित पदार्पण दिवस समारोह में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी CM विजय चौधरी भी मौजूद रहे।

भगवान तिरुपति बालाजी की ये मूर्ति आंध्रप्रदेश से लाई गई है। शाम को पोलो मैदान में आम लोगों के दर्शन के लिए इसे रखा जाएगा। इस कार्यक्रम में भव्य लेजर लाइट और 550 ड्रोन शो रहेगा। इससे पहले CM गयाजी पहुंचे। उन्होंने वियतमान के राष्ट्रपति तो लाम का स्वागत किया। तो लाम आज महाबोधि मंदिर में पूजा करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments