HomeBiharबिहार आज का मौसमः समस्‍तीपुर, सारण, वैशाली में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट!...

बिहार आज का मौसमः समस्‍तीपुर, सारण, वैशाली में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट! 11 बजे तक घरों से बाहर न निकलें

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के लोगों के लिए मई की शुरुआत राहत भरी रही है. भीषण लू और चिलचिलाती धूप के बीच मौसम के बदले मिजाज ने पूरे प्रदेश को बड़ी राहत दी है. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने आज यानी रविवार को राज्य के 24 जिलों के लिए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है. मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर समेत उत्तर और पूर्वी बिहार के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (झोंके के साथ) चल सकती हैं, जिसे लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज बिहार के आधे से अधिक हिस्से में आंधी-पानी की स्थिति बनी रहेगी. जिन जिलों में विशेष अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पश्चिम व पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली और समस्तीपुर शामिल हैं. इसके साथ ही सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में भी मौसम बिगड़ने की आशंका है. इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने (वज्रपात) का भी खतरा बना हुआ है, इसलिए किसानों और आम लोगों को खुले मैदान या पेड़ों के नीचे न जाने की सलाह दी गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments