HomeBiharUGC NET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, इस दिन तक करें...

UGC NET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, इस दिन तक करें रजिस्ट्रेशन, 22 जून से शुरू होगी परीक्षा

लाइव सिटीज, पटना: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) जून 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 मई तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 20 मई निर्धारित की गई है। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन माध्यम से किए गए आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन 22 जून से 30 जून 2026 तक देशभर में कंप्यूटर आधारित मोड में 85 विषयों के लिए किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां:

आवेदन शुरू: 29 अप्रैल

आवेदन की अंतिम तिथि: 20 मई

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 20 मई

फॉर्म सुधार: 22 से 24 मई

एग्जाम सिटी स्लिप: 10 जून तक

एडमिट कार्ड: 15 जून तक

परीक्षा तिथि: 22 से 30 जून

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के लिए 1,150 रुपये, सामान्य ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल के लिए 600 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए 325 रुपये निर्धारित किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments