HomeBiharबिहार से दिल्ली डेपुटेशन पर गए दो सीनियर IAS अधिकारी, अनुपम कुमार...

बिहार से दिल्ली डेपुटेशन पर गए दो सीनियर IAS अधिकारी, अनुपम कुमार और बंदना प्रेयषी को केंद्र में मिली नई जिम्मेदारी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार कैडर के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को राज्य सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव कर दिया है. 2003 बैच के आईएएस अनुपम कुमार और बंदना प्रेयषी अब दिल्ली में नई जिम्मेदारियां संभालेंगे. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.

अनुपम कुमार को केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है. वहीं, बंदना प्रेयषी को उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय में संयुक्त सचिव (उर्वरक) के पद पर नियुक्ति मिली है. दोनों अधिकारी 1 मई से अपना नया पदभार संभाल सकते हैं.

प्रतिनियुक्ति से पहले अनुपम कुमार बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव थे. वहीं, बंदना प्रेयषी समाज कल्याण विभाग में सचिव के रूप में कार्यरत थीं. दोनों अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों में अहम भूमिका निभाई है.

दोनों अधिकारियों के दिल्ली जाने के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव चंद्रशेखर सिंह को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसके अलावा वे संसदीय कार्य सचिव और बिहार विकास मिशन के निदेशक की जिम्मेदारी भी संभालेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments