HomeBiharबिहार में कहर बनकर गिरा ठनका, कटिहार में तीन लोगों की मौत

बिहार में कहर बनकर गिरा ठनका, कटिहार में तीन लोगों की मौत

लाइव सिटीज, कटिहार: कटिहार जिले में रविवार को आए तेज आंधी और भारी बारिश के साथ वज्रपात ने तीन परिवारों की खुशियां छीन ली. अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ठनका गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. पूरे जिले में शोक का माहौल छा गया है.

आजमनगर थाना क्षेत्र के शीतलमनी पंचायत में 65 वर्षीय मोहम्मद अब्बास वज्रपात की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई. वहीं कोढ़ा थाना क्षेत्र के चंदवा पंचायत में 27 वर्षीय मंगलेश कुमार की भी ठनका गिरने से जान चली गई. सेमापुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर सुखासन गांव में 45 वर्षीय अकमल हुसैन की वज्रपात से मौत हो गई. तीनों घटनाएं एक ही दिन में अलग-अलग स्थानों पर हुई.

घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए. तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. प्रशासन आगे की कार्रवाई में जुटा हुआ है और मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया है.

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि कटिहार जिले में वज्रपात से तीन लोगों की मौत अत्यंत दुखद है. मृतकों के परिजनों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments