HomeBiharराजकुमार चौबे का बयान – चंदन तिलक पर रोक अस्वीकार्य, यह हमारे...

राजकुमार चौबे का बयान – चंदन तिलक पर रोक अस्वीकार्य, यह हमारे अधिकारों का हनन

लाइव सिटीज, पटना: हाल ही में बिहार के डीजीपी विनय कुमार का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने पुलिस कर्मियों को वर्दी में चंदन तिलक लगाने से मना किया है और कहा है कि यदि कोई तिलक लगाता भी है तो उसे तुरंत हटा दिया जाए, क्योंकि यह नियमों के खिलाफ है। इस प्रकार का निर्देश न केवल धार्मिक आस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है, बल्कि देश के संवैधानिक मूल्यों और धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार के भी विपरीत प्रतीत होता है।

विश्वामित्र सेना इस बयान और ऐसे किसी भी कथित नियम का कड़ा विरोध करती है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, जहां प्रत्येक नागरिक को अपने धर्म का पालन करने और अपनी आस्था व्यक्त करने की पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त है। ऐसे में चंदन तिलक जैसे धार्मिक प्रतीक पर रोक लगाने की बात करना हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करने वाला और भेदभावपूर्ण कदम है।

विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक, राजकुमार चौबे ने कहा: चंदन तिलक हमारी सनातन परंपरा और पहचान का प्रतीक है। इसे वर्दी के साथ जोड़कर प्रतिबंधित करना न केवल अनुचित है, बल्कि यह धार्मिक स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का भी उल्लंघन है। संगठन बिहार सरकार से मांग करता है कि इस मुद्दे पर तुरंत स्पष्टता दी जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी वर्ग की आस्था के साथ अन्याय न हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments