लाइव सिटीज, पटना: पटना पुलिस बल में तैनात एक महिला सिपाही की ससुराल में गला घोंटकर हत्या कर दी गई. घटना पश्चिम चंपारण जिले के सहोदरा थाना क्षेत्र के सुपौली गांव में घटी है. मृतका की पहचान 27 वर्षीय संकेशी कुमारी के रूप में हुई है, जो वर्तमान में पटना पुलिस में कार्यरत थी. वह चार महीने की गर्भवती थी.
मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही सहोदरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति सुजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ससुराल के अन्य सदस्य घटना के बाद घर छोड़कर फरार हो गए हैं.
मृतका के बड़े भाई दिनेश कुमार जो गौनाहा थाना क्षेत्र के मंगुराहा गांव के ही रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि संकेशी कुमारी ने 7 मार्च 2025 को परिवार की सहमति से प्रेम विवाह किया था और शादी के बाद अपने ससुराल में रह रही थी. 21 अप्रैल 2026 को वह अपनी छोटी बहन की शादी में शामिल होने मायके आई थी, जहां घर में खुशियों का माहौल था.
