HomeBiharएक महीने तक कैबिनेट विस्तार नहीं.. रील बनाकर टाइम पास करेंगे Selected...

एक महीने तक कैबिनेट विस्तार नहीं.. रील बनाकर टाइम पास करेंगे Selected CM’, तेजस्वी का तंज

लाइव सिटीज, पटना: सम्राट चौधरी की अगुवाई में बिहार में नई सरकार का गठन हुआ है, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादवलगातार हमलावर हैं.आरजेडी नेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फिर से मुख्यमंत्री को निशाने पर लिया है. उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार में देरी पर भी सवाल उठाए हैं.

तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘गणतंत्र का गला घोंट कर तंत्र-यंत्र और षड्यंत्र से बनाई गई काम रहित एनडीए सरकार 5 महीने 7 दिन से खाली बैठ झूठ, फरेब, प्रपंच और पाखंड का वाद्ययंत्र बजा रही है. नई सरकार बिना किसी स्पष्ट दिशा, दीर्घकालिक योजना, बिना विजन, बिना रोडमैप, बिना ब्लूप्रिंट, बिना विस्तृत कार्ययोजना और बगैर किसी टाइमलाइन के अपने कार्यकाल के प्रथम वर्ष का 43.29% समय आज तक व्यर्थ कर चुकी है. वैसे भी नए वजीर के पास कितनी डेप्थ, रीजनिंग और नॉलेज है, यह तो संपूर्ण बिहार जानता है

तेजस्वी यादव ने आगे लिखा, ‘विगत 23 हफ्तों में इस नई सरकार ने कोई एक नया कार्य नहीं किया, सिवाय वही घिसी-पिट्टी पुरातन बातें और झूठ परोसने के. बिहार में महीनों से कोई कैबिनेट बैठक नहीं हुई और अब नई सरकार के नए मुखिया भी एक महीने तक अपना कैबिनेट नहीं गठित कर पाएंगे क्योंकि बिहार अब बिहार से नहीं बल्कि दो गुजराती बंधुओं के रिमोट से चलता है.

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि थक-हार कर जब कुछ नहीं करने को बचेगा, तब फुर्सत के वक्त बिहार के बारे में सोचा जाएगा. इस बीच तब तक हमारे’सेलेक्टेड सीएम’ इधर-उधर घूमकर रील बनवाकर ‘टाइम पास’ करते रहेंगे.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहारवासी आज पश्चाताप के आंसू बहा रहे है क्योंकि अभी तक बिहार को बिहारियों ने अपने स्वाभिमान, गरिमा, परिश्रम और आत्मसम्मान से चलाया है लेकिन राजनीतिक जीवन की अंतिम अवस्था में कुर्सी से लिपटे रहने की तड़प में एनडीए के मौकापरस्त, कमजोर और डरपोक नेताओं ने सुख-सुविधा के लालच में देश के सबसे अधिक 60% युवा आबादी वाले बिहार राज्य की अस्मिता के साथ सौदा कर लिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments