HomeBiharजदयू ने 20 अप्रैल को बुलाई विधायक दल की बैठक, जानिए क्या...

जदयू ने 20 अप्रैल को बुलाई विधायक दल की बैठक, जानिए क्या है प्लान

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में नई सरकार बनने के बाद अब जदयू में भी हलचल तेज हो गई है. पार्टी ने 20 अप्रैल को विधायक दल की बैठक बुलाने का फैसला किया है. माना जा रहा है कि इस बैठक में विधायक दल का नया नेता चुना जाएगा.

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और राज्यसभा जाने के बाद यह पद खाली हो गया है. पहले वही जदयू विधायक दल के नेता थे. अब उनके हटने के बाद पार्टी को नया चेहरा तय करना है

इस रेस में विजय चौधरी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है. वह सम्राट चौधरी सरकार में डिप्टी सीएम हैं और पार्टी में मजबूत पकड़ रखते हैं. इसलिए उन्हें विधायक दल का नेता बनाए जाने की संभावना ज्यादा मानी जा रही है.

नीतीश कुमार ने हाल ही में मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था. लंबे समय तक इस पद पर रहने के बाद उन्होंने राज्यसभा जाने का फैसला लिया. मार्च में राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने अप्रैल में सांसद के रूप में शपथ ली और फिर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments