लाइव सिटीज, पटना: बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट की आखिरी बैठक 14 अप्रैल को बुलाई गई है. यह बैठक सुबह 11 बजे मुख्य सचिवालय में आयोजित होगी, जिसे मौजूदा सरकार की अंतिम कैबिनेट मीटिंग माना जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. इसके बाद वे कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 तारीख को कैबिनेट बैठक के बाद सीएम पद से रिजाइन दे देंगे. उसके ठीक अगले दिन यानी 15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे. पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है. अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा.
बिहार के मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे सम्राट चौधरी का नाम चल रहा है. कई बार जनसभाओं को दौरान नीतीश कुमार सम्राट की तारीफ करते नजर आए हैं. तो वहीं, बीजेपी ने इस बार बहुमत आते ही गृहविभाग नीतीश के हाथों से सम्राट को सौंप दिया था. कयास लगाए जा रहे हैं कि सम्राट ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं.
