HomeBiharबिहार में सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, स्वास्थ्य विभाग...

बिहार में सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, स्वास्थ्य विभाग ने लिया बड़ा फैसला

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा और अहम फैसला लिया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी संकल्प के मुताबिक अब एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति के तहत कार्यरत बिहार स्वास्थ्य सेवा संवर्ग, बिहार चिकित्सा शिक्षा सेवा संवर्ग और इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान चिकित्सा सेवा संवर्ग के डॉक्टरों और चिकित्सक शिक्षकों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है.

राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी है, जिससे आने वाले समय में सरकारी डॉक्टरों के निजी क्लीनिक चलाने या अस्पताल ड्यूटी के बाद निजी प्रैक्टिस करने पर प्रभावी रोक लग जाएगी. जारी संकल्प में स्पष्ट किया गया है कि यह फैसला राज्य सरकार के ‘सात निश्चय-3’ के तहत घोषित कार्यक्रम की कंडिका 5(च) के अंतर्गत लिया गया है.

स्वास्थ्य विभाग के इस निर्णय का सबसे बड़ा असर जिला अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और बड़े सरकारी संस्थानों में देखने को मिल सकता है, जहां मरीज अक्सर डॉक्टरों के समय पर उपलब्ध नहीं रहने की शिकायत करते रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के सचिव के मुताबिक सरकार की मंशा है कि डॉक्टर अपनी पूरी ऊर्जा और समय सरकारी सेवा में लगाएं, ताकि आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ बेहतर तरीके से मिल सके. खासकर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में यह फैसला स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments