HomeBiharनीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सदस्य पद की शपथ, जानें जेडीयू और...

नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सदस्य पद की शपथ, जानें जेडीयू और बीजेपी के मंत्री ने क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: CM नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेने पर बिहार के मंत्री मदन सहनी ने कहा, “उनका सफ़र शानदार रहा है और उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है. पूरा बिहार दुखी है, रो रहा है, लोग भावुक हैं.आगे देखिए क्या होता है.

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “बिहार के मुख्यमंत्री आज शपथ ले रहे हैं. उन्होंने बिहार की प्रगति को गति देने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. बिहार को गर्व है. नीतीश कुमार को चारों सदनों में जाने के लिए लोग बधाई दे रहे हैं

साथ ही बिहार JDU अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने पर कहा, “बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार के बिना पत्ता नहीं हिल सकता है. नीतीश कुमार जो चाहते हैं वही होता है नीतीश कुमार के हिसाब से ही बिहार की राजनीति आगे चलेगी और इसमें जल्दबाजी किस बात की है. आज उनका (नीतीश कुमार) शपथ समारोह है तो उनका ये पहले से कार्यक्रम तय था और ये सदन की गरिमा की बात है. हम लोग के लिए ये गर्व की बात है कि उनके नेतृत्व में हमें काम करने का मौका मिला. बिहार में नीतीश मॉडल ही लागू रहेगा.

नीतीश कुमार के आज राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने के मौके पर बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, “यह हमारे नेता नीतीश कुमार का एक राजनीतिक फ़ैसला है. बिहार में हम सभी, यानी जेडीयू के सभी लोग, इस राजनीतिक फ़ैसले से दुखी हैं. लेकिन जब उन्होंने यह राजनीतिक फ़ैसला ले ही लिया है और शपथ लेने की तारीख़ आज के लिए तय हो गई है, तो हमें उनके इस फ़ैसले के साथ खड़ा रहना है और हम खड़े हैं

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने पर कहा, “नीतीश कुमार आज राज्यसभा का शपथ ले रहे हैं आज बिहार के लिए बड़ा दिन है और मुख्यमंत्री के लिए भी आज बड़ा दिन है. उनके नेतृत्व में बिहार में जंगलराज समाप्त किया गया है. उनके नेतृत्व में NDA की सरकार में आज बिहार बहुत आगे बढ़ चुका है

बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बिहार सीएम फेस पर कहा,” मुख्यमंत्री वही बनेगा जिसको NDA विधायक दल का नेता चुना जाएगा. तो अब कुछ दिन की बात है आप इंतजार कर लीजिए. एक दल की बात नहीं है 5 दलों की बात है 5 दलों के विधायक बैठेंगे फिर उस पर अलग-अलग दल के प्रस्ताव होंगे उसमें जो निर्णय होगा वो नेता चुने जाएंगे. वही सीएम होगा.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments