लाइव सिटीज, पटना: बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने काफी कुछ साफ कर दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि बिहार के नए सीएम को लेकर NDA में कोई मतभेद नहीं है। एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने इन सारी बातों पर खुल कर चर्चा की। नितिन नवीन ने इस दौरान कई सवालों के जवाब दे दिए।
बिहार के नए सीएम को लेकर नितिन नवीन से सवाल पूछे गए। साथ ही कुछ और बातों को लेकर भी प्रश्न किए गए। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने इन सारी बातों का जवाब बेहद ही स्पष्ट तौर से दे दिया है। नीचे आप वो सवाल जवाब पढ़ सकते हैं।
- आप बीजेपी के अध्यक्ष हैं, लेकिन NDA के बारे में जरूर पूछेंगे कि बिहार के जो मुख्यमंत्री हैं, उनके बारे में कुछ अपडेट दीजिए कि कब बनाएंगे आप? क्या कुछ मतभेद हैं? कहीं कोई मतभेद नहीं है। सब चीजें समय के अनुसार चल रही हैं। 10 तारीख को उनका नीतीश कुमार राज्यसभा का Oath है। उसके बाद की प्रक्रिया शुरू होगी। देखिए, बीजेपी और NDA, यही तो है कि गठबंधन धर्म भाजपा ने हमेशा बखूबी और सम्मानपूर्वक निभाया है। यही कारण है कि आज भी दलों को हम पर विश्वास होता है। ये जो पूरी प्रक्रिया है, पूरी चीजें चल रही हैं। सब माननीय नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में तय हो रहा है, उसी हिसाब से चीजें चल रही हैं।
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने इंटरव्यू में कांग्रेस की सोच पर भी सवाल उठाए। नितिन नवीन ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम लेकर उन पर तीखा हमला बोला। उनसे सवाल किया गया कि NDA के लिए सबसे बड़ा चैलेंजर कौन है, पॉलिटिक चैलेंजर कौन है?
मेरा मानना है कि चैलेंजर राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस के कुनबे की सोच है। उनकी क्षमता जमी न पर कुछ नहीं है। उनके तुष्टिकरण, शब्दों का प्रयोग, उनकी मानसिकता, एक राष्ट्रीय पार्टी की जो मानसिकता होनी चाहिए, उस मानसिकता में जितनी गिरावट है, मेरा मानना है कि यही इस देश के लिए, इस पार्टी के लिए…। इनकी मानसिकता की जो गिरावट है, वो किस स्तर पर चले जाते हैं। राजनीति में भी एक स्तर तय होता है सत्ता और विपक्ष का, उस स्तर को भी सोनिया गांधी और राहुल गांधी के कुनबे ने उतार दिया है। मेरे लिए तो मानता हूं कि अपोजिशन की चुनौती कहिएगा तो जमीन पर ऐसा कुछ नहीं है। लेकिन शब्दों का, उनके कार्यप्रणाली का, उनकी गतिविधि का स्तर गिरा है।
