HomeBiharपटना में मोटर पार्ट्स दुकानदार की हत्या, बदमाशों ने गोलियों से भूना

पटना में मोटर पार्ट्स दुकानदार की हत्या, बदमाशों ने गोलियों से भूना

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में एक बार फिर से अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर देखा जा रहा है. राजधानी पटना में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े ई-रिक्शा सवार को गोलियों से छलनी कर दिया. गोली लगने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई. घटना खुसरूपुर थाना क्षेत्र की है.

मृतक की पहचान खुसरूपुर थाना क्षेत्र लोदीपुर गांव निवासी मो. वली आलम के 35 वर्षीय पुत्र मो. आफताब आलम के रूप में की गई है. वह पटना एग्जीबिशन रोड में मोटर पार्ट्स की दुकान चलाते थे. बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है.

परिजनों ने बताया कि आफताब रोजाना पटना से खुसरुपुर आते-जाते थे. आज भी जब वह ई-रिक्शा से खुसरुपुर जा रहे थे, तभी अपराधियों ने उनको गोली मार दी. परिजनों का आरोप है कि पहले भी प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई गई थे लेकिन प्रशासन की ओर से लापरवाही बरती गई. जिस वजह से ये घटना घटी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments