लाइव सिटीज, बेतिया: बेतिया में सिकटा थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया. दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में पिता पुत्र समेत 3 की मौत हो गई, जबकि हादसे में एक की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसा सैनिक रोड अठाइस लक्खा पुल के पास हुआ. घायल शख्स को डॉक्टर ने बेतिया जीएमसीएच से पटना रेफर कर दिया. सभी के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं.
सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर 112 पुलिस की टीम पहुंची. सभी को इलाज के लिए सिकटा सीएचसी पहुंचाया. जहां तीन की मौत हो गई थी. वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. स्थिति गम्भीर देख डाॅ.सिद्धार्थ कुमार मुक्ता ने प्राथमिक उपचार कर बेतिया जीएमसीएच अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की स्थिति यहां भी गंभीर देखते हुए उसे पटना रेफर कर गया.
स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बाइक पर सवार कुल चार लोग तेज गति से आ रहे थे. तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो व्यक्ति की मौत रास्ते में इलाज के दौरान जाते वक्त हो गई. एक बाइक पर सवार मृतक की पहचान कंगली थाने के गाद गम्हरिया गांव निवासी फैयाज उर्फ घोंघा मियां (60 वर्ष) और नेयाज उर्फ मिठ्ठू मियां(30 वर्ष ) है के रूप में हुई हैं. दोनों पिता-पुत्र बताये जा रहे हैं.
