HomeBiharना गैस की कमी है और ना ही कभी होगी', मंत्री मंगल...

ना गैस की कमी है और ना ही कभी होगी’, मंत्री मंगल पांडे का दावा

लाइव सिटीज, पटना: ईरान के साथ इजरायल और अमेरिका के युद्ध का असर अब पेट्रोलियम पदार्थों और गैस पर पड़ने लगा है. हालांकि केंद्र सरकार का दावा है कि देश में देश में पर्याप्त तेल और गैस है. बीजेपी नेता और बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने भी भरोसा दिलाया है कि लोगों की चिंता करने की जरूरत नहीं है

मंगल पांडे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार अंतर्राष्ट्रीय गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं. पीएम ने देश की जनता को भरोसा दिलाया है कि तेल और गैस की कमी होने नहीं दी जाएगी. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश हित में जो भी जरूरी होगा, भारत सरकार कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी. इसलिए इसको लेकर विपक्ष के सवाल उठाने का कोई मतलब नहीं है.

मंगल पांडेय ने कहा कि पूरे देश की जनता को आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने आश्वस्त किए हुए है कि देश में न तेल की कमी है, न होगी. न गैस की कमी है और न होगी. इसलिए देश की जनता की भलाई में जो भी काम करना है, निर्णय करना है, भारत की सरकार करेगी

इस दौरान जब पत्रकारों ने मंगल पांडे से पूछा कि नीतीश कुमार ने विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया है और अब मुख्यमंत्री का पद भी छोड़ने वाले हैं. ऐसे में विपक्ष आरोप लगा रहा है कि बीजेपी उन के खिलाफ प्रेशर पॉलिटिक्स कर रही है. इस पर मंत्री ने कहा, ‘सब माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हमलोग ठीक से काम कर रहे हैं.’

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि चुनाव परिणाम से पहले ही ममता बनर्जी अपनी हार को देखकर बौखला गई हैं. यही कारण है कि चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी पर तरह-तरह के आरोप लगा रही हैं. उन्होंने कहा कि इससे पहले टीएमसी बांग्लादेश के लोगों को लाकर वोटिंग करवाकर चुनाव जीत जाती थी लेकिन इस बार चुनाव आयोग ऐसा नहीं होने देगा. चुनाव से पहले वहां एसआईआर में यह खुलासा हुआ कि लाखों की संख्या में बांग्लादेशी आकर पश्चिम बंगाल में वोट डालते थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments