HomeBiharपटना जंक्शन बनेगा शांपिग हब, ब्रांडेड स्टोर्स खोलने को रेलवे बोर्ड की...

पटना जंक्शन बनेगा शांपिग हब, ब्रांडेड स्टोर्स खोलने को रेलवे बोर्ड की मंजूरी

लाइव सिटीज, पटना: भारतीय रेलवे अब केवल पटरियों और ट्रेनों तक सीमित नहीं रह गई है. पटना जंक्शन, दानापुर, आरा, राजगीर और बक्सर जैसे स्टेशनों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है.रेलवे बोर्ड ने इन स्टेशनों पर ब्रांडेड रिटेल स्टोर्स खोलने की मंजूरी दे दी है. इसके तहत अब यात्रियों को स्टेशन परिसर के भीतर ही मल्टी-ब्रांडेड कपड़ों और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स के शोरूम मिलेंगे.

इस योजना की शुरुआत पटना जंक्शन से होने जा रही है, जहां हाल ही में एक विस्तृत सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है. सर्वे के अनुसार, प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर जीआरपी और पार्किंग से सटी क्रू लॉबी के पास पहली लोकेशन तय की गई है. दूसरी ओर करबिगहिया छोर स्थित प्लेटफॉर्म नंबर-10 के अंतिम हिस्से पर भी स्टोर खोलने के लिए जगह चिह्नित की गई है.

सर्वे की यह रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेज दी गई है और जैसे ही बोर्ड की अंतिम मुहर लगेगी, निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो जाएगा. रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इससे न केवल यात्रियों का अनुभव बेहतर होगा, बल्कि रेलवे के रेवन्यू में भी बड़ी बढ़ोतरी होगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments