HomeBiharआ गई तारीख कब नीतीश कुमार विधान परिषद से इस्तीफा देंगे, बोले...

आ गई तारीख कब नीतीश कुमार विधान परिषद से इस्तीफा देंगे, बोले संजय झा- देश में सबसे अच्छा बिहार का लॉ एंड ऑर्डर

लाइव सिटीज, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए चुने गए हैं. 16 मार्च को सर्टिफिकेट भी उन्हें मिल गया है. ऐसे में संवैधानिक बाध्यता है कि 14 दिनों में विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दें, नहीं तो राज्यसभा की मेंबरशिप खत्म हो जाएगी.

30 मार्च को नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे इसकी चर्चा हो रही है. इस पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने भी मुहर लगा दी है. संजय झा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 14 दिन की संवैधानिक बाध्यता है और उसके अनुसार फैसला लेंगे.

संजय झा ने कहा कि 2005 में न्याय मांगने के लिए नीतीश कुमार ने यात्रा की थी. इस बार समृद्धि के लिए यात्रा की हैं. नीतीश कुमार के कमिटमेंट और जज्बे को समझ सकते हैं. मुख्यमंत्री की यात्रा से बहुत सारी चीज जमीन पर उतरी है.’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments