HomeBiharनीतीश के बाद निशांत मुख्यमंत्री पद के योग्य..' नालंदा में बोले बाहुबली...

नीतीश के बाद निशांत मुख्यमंत्री पद के योग्य..’ नालंदा में बोले बाहुबली विधायक अनंत सिंह

लाइव सिटीज, नालंदा: मोकामा के बाहुबली विधायक आनंत सिंह उर्फ़ छोटे सरकार पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा पहुंचे. इस दौरान अनंत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए सीएम चेहरे को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश के बाद उनके सुपुत्र निशांत कुमार ही मुख्यमंत्री पद के योग्य हैं. बाकी सभी संभावनाएं बेबुनियाद हैं.

अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के बाद उनके पुत्र निशांत कुमार ही मुख्यमंत्री बनने के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हम मानते हैं. निशांत कुमार पढ़े-लिखे, ईमानदार और बेहतर व्यक्तित्व वाली शख्सियत हैं. अगर नीतीश कुमार चुनाव नहीं लड़ते हैं, तो मैं भी आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा और मेरी जगह मेरा बेटा चुनाव मैदान में उतरेगा

वहीं, नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के सवाल पर अनंत सिंह ने हल्के अंदाज में कहा कि दिल्ली कोई विदेश नहीं है, वहां आना-जाना लगा रहता है. फ़िर भी बिहार के लोगों के लिए ही काम करेंगे. कोई दिक्कत नहीं होगा. आपको बताते चलें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मोकामा में हुए गोलीबारी के दौरान जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या मामले में 4 महीने बाद सोमवार को जेल से छूटकर आए हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments