HomeBiharजमानत पर जेल से बाहर आए बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों में...

जमानत पर जेल से बाहर आए बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों में जश्न

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह बेऊर जेल से बाहर आ गए हैं. बड़ी संख्या में छोटे सरकार के समर्थक बेऊर जेल के बाहर बैठे हुए थे. अपने नेता को बाहर आता देख समर्थकों में उत्साह भर गया. अनंत सिंह जेल से सीधे अपने पटना स्थित सरकारी आवास की ओर जा रहे हैं, जहां उनके स्वागत की तैयारी की गई है.

जानकारी के अनुसार अनंत सिंह करीब चार महीने से राजद नेता दुलारचंद यादव हत्याकांड में न्यायिक हिरासत में बेउर जेल में बंद थे. हाल ही में पटना हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिली, जिसके बाद आज उनकी रिहाई सुनिश्चित हुई है. रिहाई की खबर मिलते ही उनके समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई.

विधायक के पटना स्थित आवास पर स्वागत को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं. समर्थकों द्वारा खाने-पीने की भी व्यापक व्यवस्था की गई है. मौके पर रसगुल्ला, समोसा, पूरी-सब्जी, पुलाव समेत कई तरह के व्यंजन तैयार किए जा रहे हैं. सुबह से ही समर्थकों का जुटान शुरू हो गया था. उनके जेल से बाहर आने पर मोकामा और पटना के सरकारी आवास के आसपास हलचल बढ़ गई है.

समर्थकों का कहना है कि अनंत सिंह की रिहाई उनके लिए खुशी का बड़ा मौका है. एक समर्थक ने बताया कि विधायक के पटना पहुंचने के बाद मंगलवार को वे मोकामा जाएंगे. इस दौरान मोकामा में उनका रोड शो प्रस्तावित है, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थकों के शामिल होने की संभावना है. इसके साथ ही वे बड़हिया स्थित महारानी स्थान मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद भी लेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments