HomeBiharबिहार में अब AI देगा मौसम की जानकारी, 15 दिन पहले ही...

बिहार में अब AI देगा मौसम की जानकारी, 15 दिन पहले ही आंधी-तूफान और साइक्लोन से करेगा अलर्ट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में आने वाले आंधी-तूफान या फिर साइक्लोन की जानकारी करीब 15 दिन पहले ही मिल सकेगी. इसके लिए अब एआई की मदद ली जाएगी. जानकारी के मुताबिक, एक टेक्नोलॉजी का उपयोग कर पहले से उपलब्ध डाटा का एनालिसिस किया जाएगा. एआई से मौसम की जानकारी 15 दिन पहले ही मिलने से लोगों को बड़ी सहूलियत हो सकेगी. इसे लेकर जानकारी स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के निदेशक निलेश एम देसाई ने दी.

निदेशक ने बताया कि बिहार मौसम सेवा केंद्र (बीएमएसके) और सैक-इसरो की तरफ से पिछले लगभग 3 सालों से अलग-अलग मुद्दों पर स्टडी किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, उस स्टडी में बाढ़, ठनका, शीतलहर, भूकंप, आंधी-तूफान, साइक्लोन जैसी परिस्थितियों का पहले ही पूर्वानुमान लगाया जाना मुख्य है. इसके साथ ही एआई से राज्य के अलग-अलग शहरों की हवा की गुणवत्ता का पता लगा सकते हैं.

मौसम को लेकर 15 दिन पहले ही जानकारी मिलने से आम लोगों के साथ-साथ खासकर किसानों को भी बड़ा फायदा मिल सकेगा. बारिश के दौरान ठनका गिरने की वजह से कई किसानों की जान चली जाती है. लेकिन पहले से जानकारी होने के कारण वे सावधानी बरत सकेंगे. इसके साथ ही कई बार फसलें बर्बाद हो जाती हैं, जिसे बचाने में काफी मदद मिल सकेगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments