HomeBiharबिहार के इन 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज आंधी और...

बिहार के इन 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज आंधी और वज्रपात बरपायेगा कहर

लाइव सिटीज, पटना: रविवार को सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में तेज आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग ने ऐसे समय में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. बारिश और वज्रपात के दौरान लोगों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है.

26 मार्च को राज्य के 25 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. 27 मार्च को पूरे बिहार में आंधी-तूफान, वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जतायी गयी है. इस दौरान सतर्कता बरतने की अपील की गयी है.

बिहार के जमुई में शुक्रवार शाम से शुरू हुई बारिश रूक-रूककर जारी है. इस कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली है. शनिवार को भी दिन भर काले बादल छाऐ रहे. बारिश के साथ तेज पछुआ सर्द हवाऐं भी चल रही है, पारा लुढकने से कनकनी कंपकपी बढी है. शनिवार रात तक बारिश होती रही. रविवार अहले सुबह भी बारिश हुई.

रविवार को अहले सुबह से ही घना कोहरा छाए रहे. सड़कों पर वाहन चालक लाइट जलाकर चल रहे हैं. किसान परेशान हो रहे हैं. बिन मौसम बारिश ने परेशानी खड़ी कर दी है. सब्जी फसल को नुकसान हुआ है. गेहूं के फसल पक चुके हैं, ऐसे में आसमानी बारिश के कारण फसल में तैयार बीज भींगकर फूल गए हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments