HomeBiharबिहार में JDU विधायक के बेटे की मौत, पेड़ से टकराई थार...

बिहार में JDU विधायक के बेटे की मौत, पेड़ से टकराई थार और फिर..

लाइव सिटीज, नवादा: नवादा में सड़क हादसा की खबर आयी है, जिसमें पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव और जदयू विधायक विभा देवी के पुत्र की मौत हो गयी है. इस घटना के बाद से बिहार की राजनीति में शोक का माहौल है. परिवार का रो-रोकर हाल खराब है

परिजन के अनुसार जदयू विधायक के पुत्र अखिलेश यादव गुरुवार की संध्या करीब 6 बजे अपने निजी वाहन थार से घर से निकले थे. गाड़ी की स्पीड ज्यादा होने के कारण अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे एक बरगद के पेड़ से टकरा गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. हादसे में अखिलेश यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में भर्ती कराने के तुरंत बाद डॉक्टर ने इलाज शुरू कर दिए, लेकिन इलाज के दौरान रात 12 बजे के आसपास उन्होंने दम तोड़ दिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home