HomeBiharकांग्रेस और राजद में जल्द होगी बड़ी टूट, LJPR की इफ्तार पार्टी...

कांग्रेस और राजद में जल्द होगी बड़ी टूट, LJPR की इफ्तार पार्टी में चिराग पासवान का दावा

लाइव सिटीज, पटना: लोजपा रामविलास पार्टी कार्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, मंत्री विजय चौधरी, संजय सिंह, संजय पासवान सहित कई लोजपा के सांसद और विधायक भी मौजूद रहे. इस दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस और आरजेडी में बड़ी टूट का दावा किया है.

चिराग पासवान ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के दौरान विपक्ष का बिखराव साफ दिख गया है. कांग्रेस पार्टी का क्या हाल है वो भी दिखा है, जो लोग बड़े-बड़े दावे कर रहे थे, उनकी पोल खुल गयी है. उन्होंने कहा कि इस चुनाव के बाद विपक्ष का और बड़ा बिखराव देखने को मिलेगा.

चिराग पासवान ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के दौरान बिखरा हुआ विपक्ष देखने को मिला. राजद के खुद के विधायक गायब रहे. राज्य में प्रमुख विपक्षी दल बनने का प्रयास जो पार्टी कर रही है, उन्हीं के पार्टी के विधायक गायब रहे. कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी, उनके आधे से ज्यादा विधायक गायब हैं. वहीं दूसरी तरफ पूरी एकजुटता और एकता के साथ एनडीए के तमाम विधायकों ने मिलकर वोट डाला. विपक्ष के सारे दावे फेल हो गए हैं. हम लंबे समय से विपक्ष में टूट की बात कह रहे हैं. कांग्रेस के खास तौर पर विधायक उनके साथ नहीं हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments