HomeBihar13 मार्च को बिहार के 73 लाख किसानों के खाते में आएगी...

13 मार्च को बिहार के 73 लाख किसानों के खाते में आएगी 22वीं किस्त, पढ़ें पूरी खबर

लाइव सिटीज, पटना: प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की राशि का इंतजार बिहार के किसानों के लिए भी समाप्त हो रहा है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 22वीं किस्त का वितरण 13 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा असम के गुवाहाटी से किया जाएगा. बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के मुताबिक, देशभर के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए सहायता राशि भेजी जाएगी. बिहार के भी 73.34 लाख किसानों को 2000 की राशि मिलेगी.

बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के मुताबिक, बिहार के 73.34 लाख से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में लगभग 1,467 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी. प्रधानमंत्री ऑनलाइन डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे.

रामकृपाल यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार की एक ऐतिहासिक पहल है. इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में उपलब्ध कराई जाती है.

कृषि मंत्री ने राज्य के सभी किसानों से अपील की है कि जो किसान अभी तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नहीं जुड़े हैं, वे शीघ्र अपना पंजीकरण कराएं और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें, ताकि उन्हें भी इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ प्राप्त हो सके.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments