HomeBiharराजस्व कर्मी-अफसरों की हड़ताल जारी, सरकार ने दी चेतावनी, काम पर लौटें...

राजस्व कर्मी-अफसरों की हड़ताल जारी, सरकार ने दी चेतावनी, काम पर लौटें कर्मी, नहीं तो निलंबन होगा

लाइव सिटीज, पटना: राज्य के सभी 537 अंचलों में काम काज ठप हो गया है। सभी अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी और राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इससे सरकार नाराज है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि हड़ताल भू माफियाओं की साजिश है। कर्मचारी जल्द काम पर नहीं लौटें तो उनका निलंबन होगा। 

विभागीय कामकाज के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाएगी, बीडीओ को प्रभार दिया जाएगा। नौकरी से हटाने की भी कार्रवाई हो सकती है। कर्मचारी हड़ताल से नहीं लौटे तो उनका निलंबन शुरू होगा। नहीं माने तो नई बहाली भी की जाएगी। हड़ताल अवधि की गिनती की जा रही है।

सिन्हा ने सीओ, आरओ और कर्मचारियों को समझाया कि लोगों के बातों में नहीं आएं। मांगों पर नियम के अनुसार कार्रवाई होगी। तालाबंदी से काम नहीं होगा, जो भौकाल बनाना चाहते हैं उसे स्वीकार नहीं करेंगे। भौकाल बनाने का युग चला स्वीकार नहीं करेंगे। भौकाल बनाने का युग चला को बेचैनी बढ़ गई है। काम करना है तो सेवक भावना से करें। हड़ताल समाप्त होने के बाद 40 लाख लंबित आवेदनों का निपटारा होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments