लाइव सिटीज, पटना: पूरे बिहार में होली उत्सव की धूम है और आम लोगों के साथ-साथ राजनेता भी होली का त्योहार मना रहे हैं. होली उत्सव के मौके पर भाजपा विधायक संजीव चौरसिया ने होली मिलन का आयोजन किया और कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत तमाम बड़े नेता शामिल हुए. नितिन नबीन को होली में पार्टी ने गिफ्ट देते हुए राज्यसभा भेजने का फैसला किया है.
भाजपा के लिए होली उत्सव इस बार खास है. विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत मिली और जीत का असर होली उत्सव पर भी दिख रहा है. विधानसभा चुनाव में जीत के बाद बिहार को उपहार में मिला और केंद्रीय नेतृत्व ने नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया. राजधानी पटना में होली उत्सव समारोह का आयोजन किया गया. दीघा विधायक संजीव चौरसिया ने कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी शामिल हुए.
मैं अपनी ओर से बिहारवासियों को होली की शुभकामनाएं देता हूं. तमाम कार्यकर्ताओं को भी होली की शुभकामनाएं. हर घर में खुशियां फैले और सबके जीवन में खुशहाली आए. पटना महानगर के कार्यकर्ताओं को खासतौर पर बधाई. होली में गाना सुनना चाहिए भाषण नहीं
होली मिलन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी. नितिन नबीन को एक और खुशखबरी मिली है और पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है. नितिन नबीन के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पार्टी के सांसद रवि शंकर प्रसाद भी कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस किया.
