लाइव सिटीज, पटना: बिहार में खाली होने वाली राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव होगा. 9 अप्रैल को ये सभी पांच सीटें खाली होने वाली हैं एनडीए में खुलकर बयानबाजी होने लगी है. एनडीए में शामिल घटक दल के नेताओं की मांग उठने लगी है. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है.
जीतन राम मांझी ने बताया कि उनसे राज्यसभा की एक सीट के लिए वादा किया गया था. हालांकि जीतन राम मांझी ने यह भी स्पष्ट किया कि वे मांग नहीं करेंगे लेकिन इसके लिए अंतिम समय तक इंतजार करेंगे कि उन्हें एक सीट दी जाती है या नहीं.
जीतन राम मांझी ने पत्रकारों से कहा, “हमने मांग नहीं की है… हमें कहा गया था कि आपको दो लोकसभा और एक राज्यसभा की सीट दी जाएगी. मुझे नहीं लगता कि हमारा नेतृत्व अपनी बात से मुकर जाएगा. उनकी बात पर हम अंतिम दम तक प्रतिक्षा करेंगे. हम मांग नहीं करेंगे, देखते हैं कि वे देते हैं या नहीं..
