HomeBiharउपेंद्र कुशवाहा को फिर लगा बड़ा झटका, एक साथ पार्टी के 8...

उपेंद्र कुशवाहा को फिर लगा बड़ा झटका, एक साथ पार्टी के 8 नेताओं ने दिया इस्तीफा, जल्द ही इस पार्टी में होंगे शामिल

लाइव सिटीज, पटना: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका लगा है। आज गुरुवार (25 दिसंबर) को उनकी पार्टी के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता सहित आठ नेताओं ने एक साथ अपना इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही इन नेताओं ने सीएम नीतीश की पार्टी जदयू में शामिल होने का भी ऐलान किया है।

इस्तीफा देने वालों में नेताओं अनंत कुमार गुप्ता व्यवसायिक प्रकोष्ठ के बड़े नेता हैं। उनके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश प्रसाद, उपाध्यक्ष शिवचंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष मोहनलाल, मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता अजय कुमार बिट्टू, महासचिव गोपाल प्रसाद और गोपालगंज के जिलाध्यक्ष बासुकीनाथ गुप्ता के अलावा पटना पूर्वी के जिलाध्यक्ष शशि किशोर साह ने पार्टी से अपना इस्तीफा दिया है।

अनंत कुमार ने बताया कि, एक सप्ताह पूर्व ही पार्टी की प्रदेश कमेटी भंग कर दी गई। उन्होंने बताया कि, पार्टी के नेताओं में इस बात को लेकर मायूसी है कि, जिस निती एवं सिद्धांतों को लेकर वे पार्टी से जुड़े। आज खुद पार्टी ही अपने सिद्धांत और नीतियों से भटक चुकी है। उन्होंने कहा कि, पार्टी का विचारधारा अब समाप्त हो गई है. ऐसी स्थिति में स्वाभिमान के साथ समझौता कर पार्टी में बने रहना संभव नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments