HomeBiharबेगूसराय में JDU नेता की हत्या, सो रहे निलेश कुमार पर अपराधियों...

बेगूसराय में JDU नेता की हत्या, सो रहे निलेश कुमार पर अपराधियों ने बरसाईं गोलियां

लाइव सिटीज, बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब नेता भी सुरक्षित नहीं. सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) नेता की उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गई. यह मामला छौड़ाही थाना क्षेत्र के पीर नगर गांव का है. देर रात बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर सोए हुए जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष निलेश कुमार की गोली मार दी. 

वारदात के बाद इलाके में हड़कंप और गांव में दहशत का माहौल फैल गया है. परिजनों के मुताबिक, निलेश कुमार अपने डेरा पर सोए हुए थे. तभी आधा दर्जन से ज्यादा बदमाश वहां पहुंचे और बिना कुछ बोले ही सोए अवस्था में निलेश कुमार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं.

तीन गोलियां लगने से निलेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. गोलीबारी की आवाज सुनकर जब लोग दौड़े, तब तक अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए थे. परिजनों का कहना है कि निलेश कुमार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, इसके बावजूद उनके साथ इतनी नृशंस वारदात को अंजाम दिया गया

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home