HomeBiharराघोपुर से आ गए रुझान, तेजस्वी चल रहे आगे; BJP के सतीश...

राघोपुर से आ गए रुझान, तेजस्वी चल रहे आगे; BJP के सतीश पीछे

लाइव सिटीज, वैशाली: राघोपुर बिहार की सबसे चर्चित सीट में से एक है। यहां से लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव चुनाव लड़ रहे हैं। तेजस्वी को बीजेपी के प्रत्याशी सतीश कुमार चुनौती दे रहे हैं।

शुरुआती रुझानों में तेजस्वी यादव राघोपुर से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के सतीश कुमार पीछे चल रहे हैं।

राघोपुर विधानसभा हॉट सीट मानी जाती है। पूर्व विधायक सतीश कुमार वर्ष 2010 में जदयू उम्मीदवार के रूप में राघोपुर से प्रत्याशी थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को इसी क्षेत्र से पहली बार पराजित कर विधायक निर्वाचित हुए थे। उसके बाद वर्ष 2015 एवं 2020 में तेजस्वी यादव से सतीश कुमार पराजित हो गए थे। इस बार फिर सतीश कुमार भाजपा उम्मीदवार हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments