HomeBiharराजगीर में नीतीश बोले-उन लोगों ने कोई काम नहीं किया उन्हें वोट...

राजगीर में नीतीश बोले-उन लोगों ने कोई काम नहीं किया उन्हें वोट मत दीजिएगा

लाइव सिटीज, नालंदा: नीतीश कुमार ने नालंदा के अस्थावां में एनडीए समर्थित जेडीयू के प्रत्याशी जितेंद्र कुमार के पक्ष में चुनावी जनसभा की। उन्होंने कहा, ‘जब से हमारी सरकार बनी है 2005 में तब से आप लोगों के काम कर रहे हैं। केंद्र का सहयोग मिल रहा है। पहले वाला कुछ काम करता था जी। क्या हाल था। समाज में कितना विवाद होता था।

उन्होंने कहा कि पहले हिंदू-मुस्लिम में झगड़ा होता था। शिक्षा, रोजगार स्वास्थ्य का हाल खराब था। बिजली भी नहीं आती थी। उन लोगों को 15 साल काम करने लिए मिला था। उन लोगों ने कभी महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया।अपनी पत्नी को सीएम बना दिया। आज तक आप लोगों ने देखा हमने परिवार के लिए कुछ नहीं किया। उनलोगों ने पत्नी, बेटों के लिए किया।

रोजगार के मुद्दे पर नीतीश कुमार ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि हमने 2020 में 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार का वादा किया था। अब 10 लाख नौकरी का काम हो गया है और रोजगार पाने वालों की संख्या भी 40-50 लाख हो गई है। अब हमने तय कर दिया है कि अगले 5 साल में 1 करोड़ युवा (रोजगार सुनिश्चित) किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home