HomeBiharBJP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, 71 नामों की पूरी सूची देखिये

BJP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, 71 नामों की पूरी सूची देखिये

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी की सूची आ गई है. बीजेपी ने 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इसमें सम्राट चौधरी, मंगल पांडेय, विजय सिन्हा और रामकृपाल यादव का भी नाम शामिल है.

सम्राट चौधरी को तारापुर से टिकट मिला 
सिवान से मंगल पांडेय को मिला टिकट 
बांकीपुर से मंत्री नितिन नवीन को मिला टिकट 
दीघा से संजीव चौरसिया को मिला टिकट 
दरभंगा से संजय सरावगी को मिला टिकट 
जमुई से श्रेयसी सिंह को मिला टिकट
कुमरहार से कटा अरुण सिंह का टिकट 

बेतिया से रेणु देवी, रक्सौल से प्रमोद कुमार सिन्हा, पिपरा से श्यामबाबू प्रसाद यादव. मधुबन से राणा रणधीर सिंह. मोतिहारी से प्रमोद कुमार, ढाका से पवन जायसवाल., रीगा से बैद्यनाथ प्रसाद, बथनाहा से अनिल कुमार राम, परिहार से गायत्री देवी, सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू, बेनीपट्टी से विनोद नारायण झा, खजौली से अरुण शंकर प्रसाद, बिस्फी से हरिभूषण ठाकुल बचौल को टिकट दिया गया है.

केवटी से मुरारी मोहन झा, जाले से जिबेश कुमार मिश्रा, औराई से रमा निषाद, कुढ़नी से केदार प्रसाद गुप्ता, बरुराज से अरुण कुमार सिंह, साहेबगंज से राजू कुमार सिंह, बैकुंडपुर से मिथिलेश तिवारी, सिवान से मंगल पांडे, दरौंदा से कर्णजीत सिंह, गोरेयाकोठी से देवेश कांत सिंह, तरैया से जनक सिंह, अमनौर से कृष्ण कुमार मंटू, हाजीपुर से अवधेश सिंह, लालगंज से संजय कुमार सिंह, पातेपुर से लखेंद्र कुमार रौशन, मेहिउद्दीननगर से राजेश कुमार सिंह, मछवारा से सुरेंद्र मेहता, तेघरा से रजनीश कुमार और बेगूसराय से कुंदन कुमार को बीजेपी का उम्मीदवार बनाया गया है.

भागलपुर से रोहित पांडेय, बांका से रामनारायण मंडल, कटोरिया (एसटी) से पूरण लाल टुडू, तारापुर से सम्राट चौधरी, मुंगेर से कुमार प्रणय, लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा, बिहारशरीफ से सुनील कुमार, दीघा से संजीव चौरसिया, बांकीपुर से नितिन नबीन, कुम्हरार से संजय गुप्ता, पटना साहिब से रत्नेश कुशवाहा, दानापुर से रामकृपाल यादव, बिक्रम से सिद्धार्थ सौरव, बड़हरा से राघवेंद्र प्रताप सिंह, आरा से संजय सिंह टाइगर और तरारी से विशाल प्रशांत को टिकट मिला है.

वहीं, अरवल से मनोज शर्मा, औरंगाबाद से त्रिविक्रम सिंह, गुरुआ से उपेंद्र दांगी, गया शहर से प्रेम कुमार, वजीरगंज से बीरेंद्र सिंह, हिसुआ से अनिल सिंह, वारसलीगंज से अरुणा देवी और जमुई से श्रेयसी सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने 2025 चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home