HomeBiharतेज प्रताप यादव ने 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, देखें...

तेज प्रताप यादव ने 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, देखें पूरी लिस्ट, खुद महुआ से लड़ेंगे चुनाव

लाइव सिटीज, पटना: तेजप्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में सबसे महत्वपूर्ण घोषणा स्वयं तेजप्रताप यादव को लेकर है, जिन्होंने आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट कर दिया है कि वह महुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरेंगे.

उम्मीदवारों की लिस्ट में कौन-कौन?

  1. वैशाली       126-महुआ    तेज प्रताप यादव
  2. सीतामढ़ी    30-बैलसन्न    विकास कुमार कवि
  3. भोजपुर     198-शाहपुर    मदन यादव
  4. पटना         180-बख्तियारपुर    डॉ. गुलशन यादव
  5. पटना            191-बिक्रमगंज    अजीत कुशवाहा
  6. भोजपुर    197-जगदीशपुर    नीरज राय
  7. गया             233-अत्री    अविनाश
  8. गया             234-वजीरगंज    प्रेम कुमार
  9. दरभंगा    80-बेनीपुर    अवध किशोर झा
  10. पटना            187-मनेर    शंकर यादव
  11. बक्सर    201-डुमराओं    दिनेश कुमार सूर्या
  12. मोतिहारी    14-गोबिंदगंज    आशुतोष
  13. पटना    184-पटना साहिब    मीनू कुमारी (अधिवक्ता)
  14. मधेपुरा    73-माधोपुरा    संजय यादव
  15. मोतिहारी    03-नरकटियागंज    तौफ़ीक़ रहमान
  16. गोपालगंज    102-कुचायकोट    ब्रज बिहारी भट्ट
  17. नवादा    236-हिसुआ    रवि राज कुमार
  18. वैशाली    129-महनार    जय सिंह राठी
  19. छपरा (सारण)    115-बनियापुर    पुष्पा कुमारी
  20. समस्तीपुर    137-मोहिउद्दीन नगर    सुरभि यादव
  21. गोपालगंज    100-बरौली        धर्मेंन्द्र क्रांतिकारी

तेज प्रताप यादव इस समय समस्तीपुर की हसनपुर सीट से विधायक हैं. इससे पहले वो महुआ से विधायक रह चुके हैं. पार्टी और परिवार से बाहर निकाले जाने के बाद तेज प्रताप ने महुआ से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी. महुआ से इस समय राजद के मुकेश रौशन विधायक हैं. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments