HomeBiharपटना हाई कोर्ट से मनोज मंजिल को नहीं मिली राहत, बड़गांव कांड...

पटना हाई कोर्ट से मनोज मंजिल को नहीं मिली राहत, बड़गांव कांड में उम्रकैद की सजा बरकरार

लाइव सिटीज, आरा: भाकपा (माले) के पूर्व विधायक मनोज मंजिल को पटना हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। मंगलवार को हाईकोर्ट ने भोजपुर के बड़गांव कांड में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट द्वारा सुनाई गई उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा और उनकी अपील को खारिज कर दिया।

यह मामला नौ साल पुराना है। 20 अगस्त 2015 को अजीमाबाद थाना क्षेत्र के किरकिरी पंचायत में माले नेता सतीश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के प्रतिशोध में बड़गांव निवासी जयप्रकाश सिंह का अपहरण और हत्या कर दी गई थी।

घटना के एक सप्ताह बाद चौरी थाना क्षेत्र के बेरथ पुल के पास नहर किनारे से एक अज्ञात शव बरामद किया गया था। बाद में पोस्टमार्टम के दौरान चंदन कुमार ने शव की पहचान अपने पिता जयप्रकाश सिंह के रूप में की की गई थी। पुलिस ने पुष्टि के लिए शव को FSL जांच के लिए पटना भेजा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home