HomeBiharबिहार चुनाव की घोषणा आज, एनडीए और महागठबंधन में सीटों के बंटवारे...

बिहार चुनाव की घोषणा आज, एनडीए और महागठबंधन में सीटों के बंटवारे की कवायद तेज

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में आज चुनावी बिगुल बजने जा रहा है. निर्वाचन आयोग आज बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है. आज शाम 4 बजे निर्वाचन आयोग ने दिल्‍ली के विज्ञान भवन में एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस बुलाई है. इस दौरान चुनाव आयोग बिहार चुनाव का पूरा शेड्यूल बताएगा. बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है

राजनीतिक दलों ने निर्वाचन आयोग से अक्टूबर के अंत में छठ पर्व के तुरंत बाद चुनाव कराने का आग्रह किया है, ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके. दरअसल, बड़ी संख्या में राज्‍य से बाहर काम करने वाले लोग उस दौरान त्योहारों के लिए घर लौटते हैं. राज्य में 2020 के विधानसभा चुनाव कोविड-19 महामारी की पृष्ठभूमि में तीन चरणों में हुए थे.

इसमें वोटिंग काउंटिंग से लेकर चुनाव संपन्न होने तक की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव 2 फेज में कराए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home