HomeBiharबिहार के 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी और रोजगार', नीतीश...

बिहार के 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी और रोजगार’, नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंगेर के जमालपुर में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान सीएम ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दिया जा चुका है. वहीं 10 लाख को रोजगार देने का वादा था, लेकिन हमने 40 लाख लोगों को रोजगार दिया है. ऐसे में सरकारी नौकरी और रोजगार का 50 लाख का टारगेट हमने पूरा कर लिया है.

नीतीश कुमार ने कहा कि अब हमने तय किया है कि अगली बार 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा. पहले ये आंकड़ा कम था, इसलिए हमने इसे 10-10 लाख रखा था. लेकिन यह बढ़कर 10 लाख और 40 लाख हो गया. अगली बार हमने तय कर लिया है कि 1 करोड़ युवाओं को नौकरी रोजगार दिया जाएगा. बिहार का बजट लगातार बढ़ रहा है.

सीएम नीतीश ने कहा कि 2005-2006 में राज्य का बजट क्या था? हमने इसे हर साल बढ़वाया. 1 लाख हुआ फिर 2 लाख हो गया अब तीन लाख से भी आगे हो गया है. पहले वाले कुछ करते थे. पहले वाले कोई काम नहीं करते थे. सभी पंचायत भवनों में विवाह भवन निर्माण कराने की स्वीकृति दी गई है. इस पर 4 हजार 26 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने जनता को कई बड़ी सौगातें दी हैं. उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों के बैंकों से ऋण के ब्याज को 10 से घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया गया है और सभी कर्मियों को मिलने वाली राशि को बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है. दीदी की रसोई में खाने की कीमत को 40 से घटाकर 20 रुपये कर दिया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home