HomeBiharवैशाली में सड़क हादसा: तेल का टैंकर फटा, तीन लोगों की दर्दनाक...

वैशाली में सड़क हादसा: तेल का टैंकर फटा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

लाइव सिटीज, वैशाली:इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के वैशाली से आ रही है, जहां तेल का टैंकर फटने से एक बड़ा हादसा हुआ है. तेल का सड़क पर फटने से तीन लोगों की मौत हो गई है. घटना गौरौल थाना क्षेत्र के कटरमाला की है.ब्लास्ट से हुई तेज आवाज के बाद आसपास के लोग जुट गए. ब्लास्ट के बाद पेट्रोल टैंकर का पिछला हिस्सा फटकर सड़क पर गिर गया जिसकी चपेट में कुछ लोग आ गए.

मरने वाले लोगों का चेहरा बुरी तरह से जख्मी हो गया है. मृतकों में ड्राइवर, खलासी और एक गैस वेल्डिंग करने वाला मिस्त्री बताया जा रहा है. मौके पर मौजूद चश्मदीद मुन्ना भगत ने बताया कि वेल्डिंग कराने के लिए मुजफ्फरपुर की तरफ से पेट्रोल टैंकर वाली गाड़ी आई. इसी दौरान जोर से ब्लास्ट हो गया. इसमें तीन लोगों की मौत हुई है. कई लोग घायल भी हुए हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home