HomeBiharदिल्ली में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन : 4 सितंबर को...

दिल्ली में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन : 4 सितंबर को कॉन्सटीट्यूशन क्लब में जुटेंगे पार्टी के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता

लाइव सिटीज, पटना: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) का राष्ट्रीय अधिवेशन गुरुवार यानी 4 सितंबर 2025 को राजधानी दिल्ली के कॉन्सटीट्यूशन क्लब में आयोजित होगा। इस अधिवेशन में पार्टी के संरक्षक, पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन, सभी विधायक, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी तथा देशभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अधिवेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। अधिवेशन का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा। उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें बिहार चुनाव की रणनीति सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

बैठक में संगठन की मजबूती, विभिन्न राज्यों में पार्टी के विस्तार, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा जनसरोकार से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी, संगठन संचालन और जनता तक पार्टी की नीतियों को पहुँचाने के लिए दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

राष्ट्रीय अधिवेशन में लिए जाने वाले निर्णय भविष्य की राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तय करेंगे। पार्टी का मानना है कि यह कार्यक्रम न केवल संगठन की एकजुटता का परिचय देगा, बल्कि आने वाले चुनावों में पार्टी की भूमिका और योगदान को भी मजबूत करेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home