HomeBiharबिहार राज्य नागरिक परिषद का महासचिव बनाये जाने के बाद आनंद पुष्कर...

बिहार राज्य नागरिक परिषद का महासचिव बनाये जाने के बाद आनंद पुष्कर ने दी बधाई, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: जदयू के प्रदेश महासचिव अरविन्द कुमार सिंह उर्फ़ छोटू सिंह को एक बार फिर नीतीश सरकार की ओर से बड़ी कार्रवाई की गयी है। छोटू सिंह को बिहार राज्य नागरिक परिषद का महासचिव बनाया गया है। बता दें की इसके पहले भी छोटू सिंह 2005 में भी नागरिक परिषद् के महासचिव बनाये गए थे। उन्हें दुबारा यह जिम्मेवारी सौंपी गयी है। 

वहीं, बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव मनोनीत होने पर अरविन्द कुमार उर्फ छोटू सिंह को सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी आनंद पुष्कर ने बधाई दी है।

आनंद पुष्कर ने बधाई देते हुए सफल व सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की गई। साथ ही उन्होंने उक्त मनोनयन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी धन्यवाद दिया है। साथ ही पुष्कर के साथ डा. विवेकानन्द, आमोद एवं वरुण प्रकाश (प्रतिनिधि श्रीमती राखी गुप्ता, पूर्व मेयर छपरा, सारण) भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments