HomeBiharतेजस्वी यादव पर भकड़े मंत्री जमा खान, अल्पसंख्यकों को लेकर दिया बड़ा...

तेजस्वी यादव पर भकड़े मंत्री जमा खान, अल्पसंख्यकों को लेकर दिया बड़ा बयान

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मंत्री जमा खान ने विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है. जमा खान ने कहा कि वे मुख्यमंत्री बनने की ऐसी जल्दबाजी में हैं कि कुछ भी बोल सकते हैं. सीएम बनने की व्याकुलता में वो नहीं समझ रहे हैं कि क्या बोलना है या नहीं बोलना है.

जमा खान ने कहा कि बिहार में विपक्षी दल समाज का सौहार्द खराब करने की कोशिश में है. खासकर अल्पसंख्यक समुदाय को बहकाने में लगी हुई हैं, लेकिन ऐसा कुछ होने वाला नहीं है. बिहार की जनता को नीतीश कुमार पर विश्वास है. जमा खान ने कहा कि कोई कुछ बोल ले लेकिन 2025 में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी.

बिहार के मंत्री जमा खान ने कहा कि राजनीतिक लोगों ने मंच बनाया था और लोगों को भावना में बहाने की कोशिश की. उन्होंने जोर देकर कहा जब तक सीएम नीतीश कुमार बिहार में हैं, तब तक किसी को कोई दिक्कत नहीं होने वाली है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही अल्पसंख्यकों के विकास कार्य हुए हैं और सब कुछ सौहार्द और भाईचारे के साथ हुआ है. यह पूरा बिहार और अल्पसंख्यक समाज भी जानता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home