HomeBiharसुबह-सुबह डबल मर्डर, मां-बेटे की गोली मारकर हत्या, हसुआ से गर्दन भी...

सुबह-सुबह डबल मर्डर, मां-बेटे की गोली मारकर हत्या, हसुआ से गर्दन भी काटा 

लाइव सिटीज, खगड़िया: खगड़िया में हत्या से सनसनी फैल गयी. जमीन विवाद में मां-बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना पसराहा थाना क्षेत्र के महद्दीपुर गांव की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पसराहा थाने की पुलिस छानबीन में जुट गयी है.

मृतकों में महिला की पहचान फूला देवी (60) और पुत्र पंकज कुमार (35) के रूप में हुई है. दोनों मां बेटे थे. जानकारी के अनुसार 8 बीघे की जमीन विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है. हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फैल गयी है.

मृतक के परिवार वालों ने बताया कि निर्मम तरीके से हत्या की गयी है. मृतका की बेटी सविता कुमारी ने बताया कि बदमाशो ने घर में घुस कर सोए अवस्था में मां और भाई की हत्या कर दी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home