HomeBiharसिवान एसपी आवास के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, दो व्यक्ति को मारी गोली

सिवान एसपी आवास के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, दो व्यक्ति को मारी गोली

लाइव सिटीज, सीवान: सिवान में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. आए दिन गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहती हैं. इसी क्रम में एसपी आवास से 5 कदम की दूरी पर बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर गोली मार दी है. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. साथ ही एक अन्य युवक को भी गोली लगी है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गोपालगंज मोड़ से होकर एक व्यक्ति घर जा रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिससे युवक घायल होकर नीचे गिर गया.

घटना के बाद आनन-फानन में लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद हालात नाजुक देखते हुए घायल को पटना रेफर कर दिया. घायल की पहचान खुरमाबाद निवासी कुंदन कुमार चौहान के रूप में हुई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home