HomeBiharबिहार में भीषण हादसा, मक्का लोड पिकअप पलटने से 5 लोगों की...

बिहार में भीषण हादसा, मक्का लोड पिकअप पलटने से 5 लोगों की मौत, 20 घायल

लाइव सिटीज, छपरा: सारण में सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गयी. 20 लोग घायल हैं, जिसमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया.

घटना सोमवार को नयागांव थाना के बाजितपुर फोरलेन के पास की है. जानकारी के अनुसार पिकअप में मक्का लोड था जो दिघवारा से वैशाली होते हुए सराय जाती. पिकअप पर करीब 25 लोग सवार थे. रास्ते में ही सोनपुर के बाजितपुर में हादसा हो गया.

बताया जा रहा है कि पिकअप का टायर फट गया, जिससे पिकअप पलट गया. मरने वाले पांचों लोग एक ही गांव के रहने वाले बताये जाते हैं. जिस वक्त हादसा हुआ, घटनास्थल पर चीख पुकार मच गयी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home