HomeBiharबिहार के 702 रेलवे स्टेशनों पर अब टिकट के लिए लाइन खत्म,...

बिहार के 702 रेलवे स्टेशनों पर अब टिकट के लिए लाइन खत्म, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के छोटे-बड़े 702 स्टेशनों पर रेलवे ने ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) लगाने की तैयारी शुरू कर दी है. यह काम मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है. सभी रेल डिविजनों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं. इस फैसले से लोकल और जनरल टिकट लेने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि उन्हें टिकट के लिए लंबी कतार में नहीं लगना पड़ेगा. 

पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि, “जहां अब तक मशीनें नहीं लगी हैं, वहां यात्रियों की जरूरत के अनुसार मशीनें उपलब्ध कराई जा रही हैं. इससे जनरल टिकट लेने वाले यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिल रही है.” रेलवे की यह पहल बिहार के लाखों यात्रियों के लिए डिजिटल ट्रांजैक्शन और त्वरित सेवा की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.

दानापुर रेल मंडल के तहत करीब 40 स्टेशनों पर 100 से अधिक मशीनें लगाई जाएंगी. यहां हर दिन 5 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं, जिनके लिए यह सुविधा समय की बचत और सुविधा दोनों साबित होगी. जुलाई से मशीनें लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और 20 जून तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. फिलहाल पटना जंक्शन पर 10 टिकट वेंडिंग मशीनें (5 प्लेटफॉर्म नंबर 1 की ओर और 5 करबिगहिया साइड) लगी हैं, जिनमें से एक तकनीकी खराबी के कारण बंद है. अब स्टेशन पर 5 और मशीनें लगाई जाएंगी, जिससे कुल संख्या 15 हो जाएगी. यहां हर दिन करीब 40 हजार जनरल टिकट काटे जाते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home