HomeBiharतेजप्रताप-अनुष्का मामले में चिराग पासवान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

तेजप्रताप-अनुष्का मामले में चिराग पासवान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव को लेकर विवाद इन दिनों गहराया हुआ है. बिहार की सियासत में लगातार इसे लेकर हलचल मची हुई है. इस मामले के बाद हाल ही में लालू यादव ने तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निष्कासित कर दिया. जिसके बाद यह मामला और भी गहरा गया

वहीं, अब इस मामले में लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया दी. दरअसल, चिराग पासवान ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवाल पर कहा कि, ‘यह मामला उनके परिवार और पार्टी के अंदर का मामला है.

इसके साथ ही इस दौरान चिराग पासवान ने यह भी कहा कि, ‘इस मामले में किसी को भी अपना पक्ष रखने की जरूरत नहीं है.’ इसके साथ ही चिराग का यह भी कहना था कि, ‘मैं मानता हूं कि किसी भी बेटी के साथ अन्याय ना हो.’

तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद को लेकर हलचल मची हुई है. दरअसल, तेजप्रताप और उनकी पत्नी एश्वर्या राय के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. इस बीच तेजप्रताप यादव ने अपने 12 साल पुराने प्यार का इजहार सोशल मीडिया के जरिये किया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home