HomeBiharकांग्रेस ने किया महिलाओं को हर महीने 2500 देने का वादा, रजिस्ट्रेशन...

कांग्रेस ने किया महिलाओं को हर महीने 2500 देने का वादा, रजिस्ट्रेशन के लिए नंबर जारी

लाइव सिटीज, पटना: कांग्रेस ने राज्य में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व राज्य महिलाओं को सशक्त करने के लिये कैंपेन लॉन्च किया है। कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बुधवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेश अध्यक्ष नें ‘माई बहिन मान योजना’ कैंपेन की औपचारिक शुरुआत की। इसका विधिवत पोस्टर भी आज जारी किया गया

अलका लांबा ने कहा कि इस राज्य स्तरीय कैंपेन के तहत कांग्रेस राज्य की सभी महिलाओं से गारंटी फॉर्म भरवायेगी और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद हर जरूरतमंद महिला के खाते में हर महीने 2500 रुपये की सम्मान राशि सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी

इस अभियान से जुड़ने के लिये कांग्रेस संगठन नें एक मिस्ड कॉल नंबर 8800023525 भी जारी किया है जिसके तहत महिलाओं को पंजीकरण करना होगा। इस नंबर पर मिस्ड कॉल करके भी इस योजना से जुड़ा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments