HomeBiharअचरवा कहां है जी? राघोपुर में तेजस्वी यादव ने एक साथ मनाई...

अचरवा कहां है जी? राघोपुर में तेजस्वी यादव ने एक साथ मनाई अंबेडकर जयंती और सतुआनी पर्व, महादलित के परिवार संग खाया सत्तू

लाइव सिटीज, पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज सोमवार (14 अप्रैल) को अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर (वैशाली) पहुंचे, जहां उन्होंने एक साथ अंबेडकर जयंती और सतुआनी पर्व मनाया. तेजस्वी यादव रामपुर पंचायत के महादलित टोले में एक दलित परिवार के घर जाकर सतुआनी पर्व मनाया और सत्तू खाया. इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की.

तेजस्वी यादव महादलित टोले में एक दलित कार्यकर्ता के घर पहुंचे. वहां उन्होंने परिवार के साथ बैठकर सत्तू खाया. उनकी थाली में सत्तू के साथ कच्चा प्याज, हरी मिर्च, कच्चा आम और अचार परोसा गया.

सत्तू तैयार करते समय तेजस्वी का देसी अंदाज देखने को मिला. उन्होंने मेजबान से मजाक में पूछा कि, अचरवा कहां है जी? (अचार कहां है?). इसके बाद उन्होंने सत्तू को पानी में मिलाकर गुठली बनाई और बड़े चाव से खाया. इस दौरान तेजस्वी रिलैक्स और सहज नजर आए. उनका यह अंदाज उनके पिता लालू यादव की सादगी और जनता से जुड़ाव की याद दिलाता है.

तेजस्वी यादव ने सत्तू खाने का वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर भी शेयर किया है. जिसमें उन्होंने लिखा कि, आज सतुआन ह. सभका के सतुआन के बधाई. आज के दिन लोग गंगा नदी में स्नान, पूजा आदि के बाद जौ के सत्तू, गुर, कच्चा आम के टिकोरा आदि गरीब असहाय के दान करेला आ ईस्ट देवता, ब्रह्मबाबा आदि के चढ़ा के प्रसाद के रूप में ग्रहण करेला.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home