HomeBiharपटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात सोनू के पैर...

पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात सोनू के पैर में लगी गोली

लाइव सिटीज, पटना: पटना पुलिस और एसटीएफ (STF) की संयुक्त टीम ने मनेर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की।

इस दौरान सोनू कुमार के पैर में गोली लगी। घायल हालत में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी अनुसार सोनू दही गोप हत्याकांड का वांछित अभियुक्त है। सोनू मनेर के हुलासी गांव का रहने वाला है और इस पर दानापुर और मनेर के कांडों का आरोपी भी है। 

घटना के संबंध में पटना के पश्चिमी पुलिस अधीक्षक (SP) सरथ आर.एस. ने बताया कि पुलिस को सोनू कुमार के मनेर इलाके में छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद STF और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली सोनू के पैर में लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। सोनू की ओर से 4 राउंड फायरिंग की गई

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home